4:17 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- पृथ्वी पाठशाला का संदेश! शिक्षा जगत के साथ समाज ने थामा हरियाली का संकल्प

बिसौली में पृथ्वी पाठशाला का संदेश! शिक्षा जगत के साथ समाज ने थामा हरियाली का संकल्प

बिसौली (बदायूं) सामाजिक सरोकारों में सक्रिय जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण को शिक्षा से जोड़ते हुए अनूठी पहल की। पेड़ लगाओ-जीवन बचाओ के संकल्प के साथ आयोजित प्रकृति का श्रृंगार-पौधरोपण कार्यक्रम को शिक्षा विभाग के दृष्टिकोण से जागरूकता अभियान का रूप दिया गया। ग्रुप अध्यक्ष सौरभ गुप्ता ने कहा कि स्कूलों और युवाओं के माध्यम से ही पर्यावरण संतुलन की ठोस नींव रखी जा सकती है, इसलिए हर विद्यार्थी को अपने जीवन के खास अवसर पर एक पौधा लगाने की आदत विकसित करनी चाहिए।
कार्यक्रम के तहत नीम, पीपल, जामुन और अमरूद जैसे छायादार व उपयोगी पौधे रोपे गए, जिन्हें, जीवित पाठ्यपुस्तक मानते हुए विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को उनकी उपयोगिता समझाई गई। शिक्षा से जुड़े इस अभियान में बच्चों और युवाओं को न सिर्फ पौधरोपण बल्कि उनकी देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई, ताकि आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बन सके।
इस मौके पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय समेत निशांत गोयल, विकास गुप्ता, नितिन वार्ष्णेय, प्रवीण अग्रवाल ‘नादान’, रविंद्र मोहन अग्रवाल, जितेन्द्र वार्ष्णेय और मोहित वार्ष्णेय मौजूद रहे। सभी ने शिक्षा और समाज के संयुक्त प्रयास से हरित बिसौली बनाने का संकल्प दोहराया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.