7:35 am Sunday , 19 July 2026
BREAKING NEWS

अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर याद किए बाबा साहेब के विचार

अंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कर याद किए गए बाबा साहेब के विचार

बरेली। राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कोतवाली के सामने स्थित अंबेडकर पार्क में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 135वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बाबा साहेब को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने विषम परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में समानता और मानवाधिकारों की अलख जगाई।

राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि शिक्षा वह सबसे बड़ा हथियार है, जो समाज को कुरीतियों से मुक्त कर सकता है और हमें जातिवाद से ऊपर उठकर मानवता के मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम में संरक्षक जे.आर. गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्य, अतुल सक्सेना, रामकिशोर सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस