रामपुर में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के रामपुर में पुलिस ने नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चिराग सक्सेना और राजवर्धन सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने करीब 5 लाख रुपये के नकली नोट और छपाई में इस्तेमाल होने वाले उपकरण—लैपटॉप, प्रिंटर, पेपर रिम, केमिकल, कटर और RBI पट्टी—बरामद किए हैं।
जांच में सामने आया कि छपाई का काम मेरठ में किया जाता था और आरोपी मूल रूप से एटा के रहने वाले हैं। पुलिस अब गिरोह के नेटवर्क और अन्य शामिल लोगों की तलाश में जुटी है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

