1:04 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

अभियान में पुलिस ने सात वारंटी दबोचे

अभियान में पुलिस ने सात वारंटी दबोचे
बिल्सी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सात वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर ओमवीर निवासी सतेती, सुनील निवासी सतेती, जयपाल निवासी ग्राम बिचौला, नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम रायपुर मजरा, जालाल निवासी ग्राम छोलायन, मो. शफीक निवासी मोहल्ला कस्वा वार्ड संख्या दो तथा डालचंद्र निवासी ग्राम रदैना घंघौसी शामिल हैं। सभी अभियुक्तों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे और न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर उनकी गिरफ्तारी की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस