1:04 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

*धर्म परिवर्तन की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच में जुटी*

*बदायूं*

*धर्म परिवर्तन की सूचना पर राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जांच में जुटी*

उसावां: कस्बे के राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाना पुलिस को तहरीर देकर वार्ड नंबर 2 में हिंदुओं से क्रिश्चियन में धर्म परिवर्तन की सूचना थाना पुलिस को दी थाना पुलिस ने संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम और राष्ट्रीय बजरंग दल की टीम मौके पर वार्ड नंबर 2 के घर में पहुंची तो वहां भंडारा का कार्यक्रम चल रहा था।
आपको बता दें कस्बे के वार्ड नंबर 2 सर्वेश सागर पुत्र रामचंद्र के घर पर ईसा मसीह भगवान का सत्संग चल रहा था सत्संग के उपरांत भंडारा का कार्यक्रम किया जा रहा था जिसमें सर्वेश के घर काफी अनुयाई आए हुए थे। पुलिस और राष्ट्रीय बजरंग दल अतुल बजरंगी, रितिक गुप्ता, लाल सिंह सहित कार्यकर्ताओं को एकदम भगदड़ सी मच गई कुछ लोग बीच में से ही दावत खा रहे लोग वहां से निकल गए पुलिस ने एक दर्जन लोगों से पूछताछ की और आयोजकों को गिरफ्तार कर थाने ले गए भाई सूचना पर को दातागंज सीओ राहुल पांडे ने आयोजक सर्वेश से पूछताछ की पूछताछ के दौरान पता चला कि सर्वेश ने 2 वर्ष पहले उनकी पत्नी बीमार हो गई थी तब से वह ईसा मसीह को मानने लगे हैं और इसी क्रम में उन्होंने आज ईसा मसीह का सत्संग लगातार करते आ रहे हैं और सत्संग के बाद दावत की जा रही थी ।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने सर्वेश पुत्र रामचंद्र को शांति व्यवस्था भंग की कार्यवाही कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया

*केशव गुप्ता*

विज्ञापन एक्सप्रेस