1:04 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- कछला रोड पर लगा जाम, शोभायात्रा आधा घंटा लेट

उझानी- कछला रोड पर लगा जाम, शोभायात्रा आधा घंटा लेट।

उझानी-बदांयू 4 अप्रैल।

नगर में जाम की समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। आज दोपहर कछला रोड के पंचमुखी हनुमान मंदिर से निकलने वाली हनुमान जन्मोत्सव-शोभायात्रा को जाम के कारण आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। काफ़ी देर की मशक्कत के बाद पुलिस को जाम खुलवाकर शोभायात्रा को निकलवाना पड़ा।

बताते चलें कि हनुमान जन्मोत्सव-शोभायात्रा का शुभारंभ करने आऐ केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व विधायक हरीश शाक्य ने अपने वाहनों को स्टेशन रोड पर ही खड़ा करा दिया व उद्घाटन कर स्टेशन रोड से ही वापस हो लिए। मगर शोभायात्रा को मंदिर पर ही आधा घंटा निकलने को इंतजार करना पडा। वजह वही जाम का नासूर पुलिस की कमी के चलते ई-रिक्शाओ ने मंदिर से लेकर हलवाई चौक तक कछला रोड को जाम कर दिया।

बाइक सवार व राहगीरों ने गली मोहल्लों की शरण ली, शोभायात्रा लेट होने पर पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गये। काफ़ी कोशिश के बाद आधा घंटा में पुलिस कर्मियों ने ई-रिक्शा हटवाकर सडक को खाली कराया तब जाकर शोभायात्रा नगर भ्रमण को रवाना हो सकी।

विज्ञापन एक्सप्रेस