1:04 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – हरियाणा में नोकरी करने गया युवक पांच दिन से लापता

उझानी – हरियाणा में नोकरी करने गया युवक पांच दिन से लापता।

उझानी-बदांयू 4 अप्रैल।

कोतवाली क्षेत्र के गांव चेतूनगला ( फुलासी ) निवासी मुखवीर सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में लिखा है कि उसका बीस वर्षीय बेटा कुलदीप पांच दिन पहले हरियाणा के यमुनानगर में नौकरी करने गया। आज तक वहां नहीं पहुंचा ना ही मोबाइल से बात हो रही है। पीड़ित ने पुलिस से उसे तलाश करने की गुहार लगाई है।

मुखवीर सिंह ने बताया कि 29 मार्च की शाम कुलदीप घर से यमुना नगर की कहकर गया जहां वह एक फैक्टरी में मेहनत मजदूरी करता है।

मगर आज तक वह यमुनानगर नहीं पहुंचा ना ही उसके मोबाइल पर बात हो रही है एक अनजान नंबर से फोन जरूर आया पर बात ना हो सकी। पीड़ित ने पुलिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस