12:52 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी – डबल-डेकर बस के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उझानी – डबल-डेकर बस के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज।

उझानी-बदांयू 3 अप्रैल।

31 मार्च की सुबह एनएच 503 बी, बनाने वाली जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड की बौलेरो कैम्फर में डबल-डेकर बस ने ज़ोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने दो दिन बाद अस्पताल में दम तोड दिया। कंपनी के सहायक प्रबंधक ने बस नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस चालक की तलाश में लगी है।

बताते चलें कि उस दिन डबल-डेकर बस की टक्कर से कैम्फर चालक दिनेश चौधरी अलवर राजस्थान,व सुरक्षा गार्ड दुर्गेश निवासी सावंती नगला पिपरौल पुख्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि आंवला के महेश पाल ने 1 अप्रैल की रात अस्पताल में दम तोड दिया। चोथे घायल निंबू लाल मऊ निवासी की हालत भी खतरे से खाली नहीं बताई जाती है।

जीआर इंफ्राप्रोजेक्ट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक नवीन शर्मा निवासी चंद्र पुरी कालौनी धोली प्याऊ मथुरा हाल निवासी वेसकेम्प मल्लाह नगर सोरों कासगंज ने कोतवाली में डबल-डेकर बस नंबर एमपी 45 जेडजी 9955 के अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बस पुलिस के कब्जे में है चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस