घर में घुसकर मारपीट, बहन से भी की हाथापाई, जान से मारने की धमकी – बदायूं पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
केशव गुप्ता
थाना उसावां, जनपद बदायूं
जनपद बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र में एक गंभीर मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी पीड़ित के घर में सर्वेंद्र सिंह अपने साथियों के साथ घुस आया। घर में घुसते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने आई पीड़ित की बहन मितलेश के साथ भी आरोपियों ने हाथापाई की और उसे भी नहीं बख्शा। इस दौरान आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी, जिससे घर में दहशत फैल गई।
घटना के बाद पीड़ित ने थाना उसावां पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्रकरण की जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक किरण पाल सिंह को सौंपी गई है, जो मामले की गहन जांच कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

