12:52 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

उझानी- हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय महोत्सव शुरू

हनुमान जन्मोत्सव पर पंचमुखी हनुमान मंदिर पर तीन दिवसीय महोत्सव शुरू।

पहले दिन हुआ हवन-पूजन।

उझानी बदांयू 3 अप्रैल।

आज नगर के कछला रोड स्थित श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं ब्रह्मदेव धाम पर तीन दिवसीय जन्मोत्सव महोत्सव आरंभ हो गया।


कार्यक्रम के प्रथम दिन मन्दिर प्रांगण में हवन पूजन आरंभ हुआ जिसमें पुरोहित प्रवीण शर्मा ,सतीश शर्मा,शैलेन्द्र शर्मा,त्रिलोकी नाथ शर्मा,मुन्ना लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण कर हवन पूजन आरम्भ कराया।
यजमान के रूप में समाज वादी व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीश कुमार गुप्ता एडवोकेट मौजूद रहे। पहले श्रृद्धालुओं ने हवन में पूर्णाहुति अर्पित कर सभी के लिए मंगल कामनाएं की। तत्पश्चात पंचमुखी हनुमान जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर मंदिर के प्रबंधक राजेन्द्र प्रसाद बाबा सुनील यादव,डॉ वीरेश कुमार सिंह,जीतू महेंदी रत्ता, कौशल यादव एडवोकेट, शुभम गर्ग,हिमांशु राठी,आशीष शर्मा नमन सैनी आदि भक्तगण मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस