1:04 pm Tuesday , 21 July 2026
BREAKING NEWS

सब कुछ सही रहा तो 4 अप्रैल से सुनाई देगी कासगंज – दिल्ली इंटरसिटी की विसिल

?सब कुछ सही रहा तो 4 अप्रैल से सुनाई देगी कासगंज -दिल्ली इंटरसिटी की विसिल ।

उझानी-बदांयू 30 मार्च।

रेलवे सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सब-कुछ सही रहा तो नईदिल्ली से चलकर बरेली आने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस को 4 अप्रैल से कासगंज तक चलाया जाएगा ?। चार अप्रैल की रात ट्रेन की सीटी विसिल सुनाई देने लगेगी।

बताते चलें कि केन्द्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के प्रयासों का नतीजा है कि देश की आजादी के बाद बदायूं वासियों को दिल्ली जाने को सीधी ट्रेन उपलब्ध होगी।

रेलवे बोर्ड द्वारा ट्रेन संख्या 14316-14315 प्रतिदिन नईदिल्ली से प्रतिदिन बरेली तक इंटरसिटी के नाम से चलाई जाती है। अब उसका विस्तार कासगंज तक करने का आदेश केन्द्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव कर चुके हैं। रेलवे सूत्रों के मुताबिक टाइम टेबल रेलवे बोर्ड को तत्काल भेजा गया है। आज कल तक मंजूरी मिलते ही इंटरसिटी को 4 अप्रैल से चलाने की तैयारी की गई है।

इस ट्रेन को बरेली से बदांयू, उझानी सोरों के बाद कासगंज जंक्शन पर स्टाप कर वही से चलाते हुए बरेली होकर दिल्ली तक चलाया जाएगा

विज्ञापन एक्सप्रेस