8:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

2025- 26 सत्र के लिए बदायूं जनपद में 107 विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन

2025- 26 सत्र के लिए बदायूं जनपद में 107 विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है ‌। इस अवार्ड के अंतर्गत भारत सरकार के द्वारा चयनित अभ्यर्थी के खाते में ₹10000 जमा किए जाते हैं इसके बाद अभ्यर्थी अपने नव प्रवर्तन को मूर्त रूप प्रदान करते हुए जनपद स्तरीय प्रदर्शनी, मंडल स्तरीय प्रदर्शनी एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करते हैं, जहां इनका सम्मानित व पुरस्कृत किया जाता है।
यह जानकारी जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने देते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए बधाई व आशीर्वाद प्रदान किया।
वहीं दूसरी ओर भारत की सर्वाधिक प्रतिष्ठित यूपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं के पूर्व छात्र आयुष पाठक का चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया गया।
आयुष पाठक ने 2014 में हाई स्कूल परीक्षा में एवं 2016 में इंटरमीडिएट परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया था।
आयुष की इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंध समिति एवं समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं आशीर्वाद प्रदान किया है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.