








विधानसभा क्षेत्र के दवतोंरी अहरौली गुरयारी परवेज नगरआदि गांव के युवा साथियों के साथ भुट्टे पर मण्डल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण ने_ प्रेम और एकता के प्रतीक भारतीय त्योहार होली का पर्व अपने मंडल की पूरी युवा साथियो एड संजीव मिश्रा अक्षित प्रताप सिंह यश प्रताप सिंह मयंक सिंह चौहान प्रियंक चौहान अमित सिंह कठेरिया अभिषेक सिंह कठेरिया उर्फ लेखु सिंह मास्टर मंजीत सिंह सौरभ सिंह आदि के साथ टेंट एवं डी जे लगवा कर बड़े ही धूमधाम से गुलाल लगाते हुए डांस करते हुए रगों महाकुंभ के रूप में होली का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया बताया कि होली का त्योहार मुख्य रूप से भगवान विष्णु के परम भक्त प्रहलाद याद। मे मनाई जाती है जो बुराई पर अच्छाई होलिका दहन की जीत का प्रतीक है पौराणिक कथा के अनुसार भक्त प्रहलाद को अग्नि मैं जलाने का प्रयास करने वाली होलिका स्वयं भस्म हो गई इस प्रकार हम भक्त प्रहलाद की याद में होली मनाते है संजीव मिश्रा ने कहा कि प्रहलाद और होलिका राजा हरिणय कश्यप अपने अहंकार के कारण भगवान को नहीं मानता था लेकिन उनके बेटा प्रलाहद भगवान श्री विष्णु का भक्त था राजा हरिणय कश्यप की बहन होलिका जिसे आग में ना जलने का वरदान था प्रहलाद को लेकर आग में बैठ गई होलिका जल कर भस्म हो गई और भक्त प्रहलाद अपनी सच्ची भक्ति से बच गए इस प्रकार भारतीय रंगो का त्योहार होली का पर्व अहंकार अधर्म के विनाश और सत्य व भक्ति की जीत का प्रतीक है एवं होली बसन्त मौसम के आगमन प्रेम एकता और पुरानी गलतियों को भुलाकर नए रिश्ते बनाने बनाने का पर्व भी है हम सभी के लिए भेदभाव मिटाकर एक साथ रहना चाहिए समाज सेवी अक्षित प्रताप सिंह ने कहा कि होली का पर्व भगवान श्री मति राधारानी श्री कृष्ण के प्रेम का प्रतीक है भगवान श्री कृष्ण ने राधा रानी के गुलाल लगा कर मथुरा आदि स्थानों पर फाल्गुन मास में रंग गुलाल से प्रेम और मस्ती का उत्सव मनाया था जो वहा आज भी मनाया जाताहै मण्डल अध्यक्ष बिसौली ग्रामीण सुनील सिंह एडवोकेट ने अक्षित प्रताप यश प्रताप सिंह के साथ सभी के लिए फल नमकीन मिठाईयां पेप्सी मेंवा के साथ साथ भोजन भी सभी साथियों को कराया कार्यक्रम में उद्योगपति निहाल सिंह राजपूत बरेली ने भी उपस्थि हो कर युवा साथियों का के साथ डांस कर हौसला बढ़ाया गजेन्द्र सिंह ने मुझे नौलखा मंगा दे रे ओ सैया दीवाने गाने पर डांस कर सभी का मन मोह लिया वहीं मुस्लिम समुदाय के शहरोज ने अपने करीब 15 16 साथियों के साथ हिंदू समाज के लोगों के रंग लगाकर मनाया डांस किया जो आपसे भाईचारे हिंदू-मुस्लिम एकता को बढ़ावा देता है इस मौके पर क्षेत्र के प्रधान राशन डीलर युवा टीम रोहित चौहान अमित भदौरिया अतुल सिंह चौहान राशन डीलर राह सभा अध्यक्ष विजय सिंह मौर्य अंशु सिंह उर्फ अंकित सिंह चौहान अभिषेक सिंह अजीत राठोर विजित राठोर सचिन कठेरिया अमित कठेरिया ऋषभ सिंह बंटी अजय सिंह सौरव सिंह देवराजसिंह शहरोज विक्रांत सिंह नंदू सिंह चीनी सिंह महिपाल मौर्य के साथ साथग्राम दवतोरी अहरोली परवेज नगर आदि सभी ग्रामों के सज्जन उपस्थित रहे सभी ने जमकर डांस करते हुए गुलाल लगाते हुए हर्षौल्लास के साथ होली का पर्व मनाया कई गांव की संयुक्त होली क्षेत्र में चर्चा का विषय रही
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com