।

क्षत्रिय महासभा बदायूं एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने शिव पुरम बदायूं स्थित प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह के कार्यालय पर एकत्र होकर क्षत्रिय महासभा बदायूं के संरक्षक राजेंद्र सिंह तोमर की धर्म पत्नी अंगूरी देवी पूर्व प्रधान कठोली, एवं क्षत्रिय शिक्षक सभा बदायूं के जिला अध्यक्ष रघुपाल सिंह के पूज्य पिता गिरधारी सिंह सेवा निवृत शिक्षक के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, टीकम सिंह, मण्डल उपाध्यक्ष गोपाली सिंह, जिला अध्यक्ष राकेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौहान, गिरीश पाल सिंह सिसौदिया , संरक्षक क्षत्रिय सैनिक सभा विजय रतन सिंह, अभिषेक पुंडीर, सुरेश पाल सिंह चौहान, विवेक कुमार सिंह, सनी चौहान, मनोज तोमर, सुरेश सिसौदिया अध्यक्ष क्षत्रिय समाज विकास समिति, धर्मेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।










badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

