बिसौली। पालिकाध्यक्ष अबरार अहमद ने होली पर्व व रमजान के मद्देनजर नगर में साफ सफाई, पेयजलापूर्ति और पथप्रकाश की व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं। चेयरमैन के निर्देश मिलते ही सफाई कर्मचारियों ने पूरे नगर को क्लीन करने के लिए कमर कस ली है।
पालिका कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए चेयरमैन अबरार अहमद ने कहा कि होली और रमजान के महीने में नगर को साफ स्वच्छ रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि पेयजलापूर्ति व स्ट्री लाइट निर्बाध रूप से मिलना चाहिए। अन्यथा की स्थिति में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही चेयरमैन ने मच्छरों से बचाव हेतु दवा छिड़काव आदि के भी निर्देश दिए। श्री अहमद ने कहा कि नगरवासियों की समस्याओं को नजरंदाज करने वाले कर्मचारी अपनी कार्यशैली में सुधार कर लें। पालिकाध्यक्ष की चेतावनी के बाद कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई है। कर्मचारियों ने सफाई नायक राजेश वाल्मीकि के नेतृत्व में नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर सफाई कार्य को बखूबी अंजाम दिया। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव हेतु नालियों में दवा का छिड़काव भी किया गया।








badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com

