7:32 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण कार्यक्रम अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के नेतृत्व में नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का 7 दिवसीय आवासीय आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी दे रहे हैं ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली क्षेत्र से 15 व विकास खंड आसफपुर क्षेत्र से 10 व विकास खंड वजीरगंज क्षेत्र से 5 महिला प्रतिभागियों सहित कुल 30 नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक अनवरत रूप से चलाया जा रहा है जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री नीतू कश्यप , पुष्पा , राजबाला , रिंकी ,
अनीषा बी , निधि , यासमीन , गुंजन रानी , सविता , शिवानी , मंजू देवी , पूनम , ज्योति , कुसुमा देवी , डिंपल गुप्ता , रजिया बी आदि महिलाएं प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.