आसफपुर ( बदायूं ) – हाल ही में क्षेत्र के गांव भोजपुर , सीकरी , गंगागढ़ , बसौमी आदि गांव के भारी संख्या में श्रद्धालुओं का जत्था श्री बालाजी मेहदीपुर रवाना हुआ ।
श्रद्धालु रामभजन व प्रेमपाल ने बताया कि यह श्रद्धालुओं का लगभग 135 महिला पुरुष भक्तगणों का समूचा जत्था आसफपुर क्षेत्र के गांव भोजपुर व सीकरी से रविवार तड़के अपने निजी ट्रैक्टर ट्रॉली से रवाना हुआ जो कि बिसौली से कछला गंगा घाट , कासगंज , सोरों , एटा , हाथरस होते हुए मेहदीपुर पहुंचेगा ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com