8:27 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन का अनिश्चितकालीन धरना पहनद्रह वें दिन जारी

प्रांतीय आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन लखनऊ का प्रांतीय नेतृत्व के आवाह्न पर आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन विभागीय पद से संबंधित उत्तर प्रदेश आशा संगिनी वर्कर्स यूनियन जनपद शाखा बदायूं की अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पहनद्रह वें दिन जारी रहा ।
संगठन के माध्यम से अबगत करना है आशाओं के अत्यंत आवश्यक,कार्य कुशलता से किए कार्य व आशा संगिनी वर्कर्स के कार्य दायित्व को निर्वहन करने उपरांत भी विगत वर्षों से संवर्ग का मानदेय सासमय न मिलने तथा संसाधनहीन स्थिति में कार्य संपादित करने के बाद भी अधिकारियों के द्वारा मानसिक प्रताड़ना के चलते संगठन की समस्त आशाएं अनिश्चितकालीन धरने पर चुकीं हैं।
जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा भुगत कई वर्षों से संगठन की मुख्य मांगों को नहीं माना जा रहा के कारण निरंतर वो रेगुलर हड़ताल तब तक जारी रहेगी चाहे इसके लिए हमें कोई भी बलिदान देना पड़े तो देंगे ।उपाध्यक्ष निर्दोष राठौर ने भी मांगों के संबंध में सरकार को जमकर नारेबाजी की इस अवसर पर कोषाध्यक्ष नीलम सक्सेना,सचिव मनीषा,जिला मंत्री शशि सक्सेना,राजकुमारी आदि ने मांगो के पक्ष में वक्तव्य रखे और सरकार को जमकर चेताया।
पुनः संगठन के तले पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता तथा वर्तमान संगठन सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारीगण में मोहन स्वरूप गुप्ता जिलाध्यक्ष,उपेंद्र उपाध्याय जिला मंत्री,राजेश कुमार जौहरी संप्रेक्षक,प्रमोद कुमार शर्मा मीडिया प्रभारी,व राम प्रकाश सिंह राठौर उपाध्यक्ष ने विचार मांगपत्र की मांगों का क्रम को उचित बताया तथा मांगों के समर्थन में संगठन तले समर्थन दिया।भविष्य में सहयोग करने का आश्वासन दिया।
आज के धरने प्रदर्शन में गीता,ममता, संसारवती, पुष्पा देवी, हेमलता,नीरज, लक्ष्मी, रेखा, भगवान श्री, तुलसा देवी, सूरत देवी,विनीता आदि सैकड़ों की संख्या में आशा संगिनी उपस्थित रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.