उघैती- बिसौली-सिद्व बाबा इंटर कालेज शरह बरौलिया में लक्ष्य नारायण जनजागृति कल्याण फाउडेशन द्वारा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2025-26 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 258 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में शैक्षिक उन्नयन और प्रतिभा संवर्धन को बढ़ावा देना था।
प्रतियोगिता को तीन स्तरों में विभाजित किया गया
जूनियर वर्ग में ऋषि शर्मा ने प्रथम, अंश ने द्वितीय और काव्या सिंह,लव कुमार,प्रशांत व हेमवती संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर हाईस्कूल स्तर वर्ग में रचित ने प्रथम,अंकुर कुमार द्वितीय और अंकुश कुमार व आमिल ए-नवीं ने सँयुक्त तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग इंटरमीडिएट वर्ग में नन्द किशोर ने प्रथम, प्रेम कुमार ने द्वितीय और हिमांशी शर्मा व राविया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर लक्ष्य नारायण जनजागृति कल्याण समिति फाउडेशन के सचिव एसवोकेट प्रदीप उपाध्याय ने कहा इस तरह की प्रतियगिताओ से छात्रों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होता हैं।
प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए संस्था का आभार व्यक्त किया।
संचालन विपलव भारती व अश्वनी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com