7:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

29 एवं 30 दिसंबर को सांसद आदित्य यादव बदायूं में जन संवाद एवं विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

प्रकाशनार्थ

बदायूं –

जनता से निरंतर संवाद और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को समर्पित आदित्य यादव,  सांसद बदायूं का आगामी दिनों में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम निर्धारित किया गया है,

दिनांक 29 दिसम्बर 2025 को माननीय सांसद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी में आयोजित विभिन्न राजनैतिक, सामाजिक एवं निजी कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे। इस अवसर पर वे पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा करेंगे।

दिनांक 30 दिसम्बर 2025 को प्रातः 9:00 बजे से माननीय सांसद अपने निज निवास डी0एम0 रोड, सिविल लाइंस, बदायूं में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे ।

इसके उपरांत माननीय सांसद लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित विभिन्न राजनैतिक एवं निजी कार्यक्रमों में सहभाग करेंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.