7:04 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में आज विशेष दिवान शहर के वैभव लॉन में सजाया गया

सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में आज विशेष दिवान शहर के वैभव लॉन में सजाया गया इससे पूर्व रात के दीवान में गुरुद्वारा पंजाबी मोहल्ला में विशेष दीवान लगा जिसमें प्रोफेसर हरप्रीत सिंह जी निमाण कथावाचक एवं रागी जथा में तेजपाल सिंह जी अमृतसर वालों के द्वारा कीर्तन गायन किया गया
आज के इस विशेष समागम में 10 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का प्रकाश किया गया उसके उपरांत हजूरी रागी के द्वारा कीर्तन गायन किया गया उसके उपरांत कथा वाचक भाई हरप्रीत सिंह निमाना के द्वारा साहब श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज जी के प्रकाश पर पर गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन से संबंधित कथा विचार की गई इसके बाद अमृतसर साहब से पधारे हुए रागी जथा भाई तेजपाल सिंह जी के द्वारा कीर्तन गायन किया गया तुम हो सब राजन के राजा आपे आप गरीबी निवाजा जिसे सुनकर संगत निहाल हो गई कीर्तन के साथ उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के जीवन के संबंध बहुत सारी साखियां सुनाई
इसके बाद जिन संस्थाओं के द्वारा नगर कीर्तन शोभायात्रा में प्रसाद वितरित किया गया था उनको गुरुद्वारा साहब के प्रधान श्रीमती रजनी अनेजा एवं मीत प्रधान सरदार मंजीत सिंह जी के द्वारा सम्मानित किया गया जिन संस्थाओं के द्वारा इस सारे पूर्व में सहयोग किया गया था उनको भी सम्मानित किया गया मंच का संचालन गुरुद्वारा साहब के महासचिव सरदार गुरदीप सिंह जी के द्वारा किया गया एवं गुरुद्वारा साहब के सचिव सरदार रणजीत सिंह द्वारा आई हुई संगत का धन्यवाद किया गया गुरु का अटूट लंगर हुआ जिसमें हजारों संगत के द्वारा लंगर ग्रहण किया गया आज के समागम में गुरु महाराज का अजाब सत्कार रखते हुए बाहर जूता उतारने के लिए जोड़ा घर बनाया गया था जिसमें श्री जिगर जुनेजा मिताश कोचर हर्षित सेठी मनदीप सिंह हरप्रीत सिंह तुषार कोचरआज के इस प्रोग्राम में विशेष रूप से श्री संजय कोचर श्री सुभाष कोचर सोनू जुनेजा हरभजन सिंह गुरचरण सिंह साहिल खुराना अमनप्रीत सिंह ढींगरा गुरप्रीत सिंह ढींगरा गुरप्रीत सिंह जुनेजा उमेश अरोड़ा सुरेश अरोड़ा सतनाम सिंह सुरजीत सिंह जगनप्रीत सिंह आदि का विशेष योगदान रहा

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.