।
उझानी-बदांयू 25 दिसंबर।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसोली में जंगली सूअर के हमले में वन दरोगा शिवम प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सिरसोली में जंगली सुअर का आतंक व्याप्त है, ग्रामीणों की सूचना पर आज टीम के साथ पहुचे वन दरोगा ने सूअर को पकड़ने का प्रयास किया,उसी दौरान वह गिर पड़े सूअर ने हमला कर दिया व कई जगह दांतों से प्रहार कर शिवम् प्रताप को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह वन दरोगा को बचाया।
घायल दरोगा को जिला अस्पताल लेकर गए जहां गंभीर हालत में बरेली के हायर सेंटर रेफर कर दिया वहीं
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की दूसरी टीम को मौके पर भेजा गया है।
जंगली सूअर को ग्रामीणों ने अंधा बताया है वह हमले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर चुका हैं, वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में जाते समय सावधानी बरतें और जंगली सूअर के हमले से बचने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com