5:01 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में नियमित समाचार पत्र पठन का कार्य प्रारंभ

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में पठन संस्कृति को सुदृढ़ करने एवं समाचार पत्रों के पठन-पाठन को अनिवार्य करने संबंधी अपर मुख्य सचिव के आदेश के अनुपालन में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नियमित समाचार पत्र पठन का कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान प्रभारी प्रधानाचार्य रामाधार शर्मा ने कहा कि समाचार पत्रों के नियमित पठन से विद्यार्थियों की शब्दावली और भाषा शैली में सुधार होगा साथ ही सामान्य ज्ञान जैसे विषयों पर पकड़ मजबूत होगी, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वरिष्ठ प्रवक्ता सुधाकर शर्मा ने कहा की भौतिक अखबार पढ़ने से छात्र-छात्राओं की एकाग्रता बढ़ेगी साथ ही विज्ञान, संस्कृति और खेल जैसे विषयों का भी ज्ञान होगा। वरिष्ठ अध्यापक हरदीप सिंह ने बताया कि विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘निर्झरिणी’ का प्रकाशन भी समय-समय पर विद्यालय द्वारा किया जाता है जिसमें विद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियां को समाचार के रूप में प्रकाशित किया जाता है। इस अवसर पर मनोज कुमार, विषवेश पाठक, रेनू कुमारी, शिवानी, साक्षी, अमित पाराशरी, आशीष, मुनेन्द्र, आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.