नवागत पुलिस चौकी प्रभारी ने क्षेत्रीय व्यापारियों की बैठक बुलाई , सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक सुझाव दिए
आसफपुर ( बदायूं ) – स्थानीय नवागत पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार व पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल ने क्षेत्रीय व्यापारियों व दुकानदारों की सामूहिक बैठक बुलाई ।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी रामकुमार ने सभी उपस्थित व्यापारियों व दुकानदारों को सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी आवश्यक जानकारी व सुझाव दिए इस दौरान चौकी प्रभारी ने सभी सक्षम व्यापारियों व दुकानदारों को अपने अपने प्रतिष्ठानों पर सी सी टी वी कैमरे लगवाने का सुझाव भी दिया ।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ने बैठक में उपस्थित व्यापारियों को सूक्ष्म जलपान कराया और सभी आगंतुकगणों का आभार व्यक्त किया । 
इस अवसर पर पुलिस चौकी प्रभारी रामकुमार , पुलिस उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार नेहवाल , हेड कांस्टेबल प्यारे खां , कांस्टेबल अंशुल कुमार , सुनील कुमार , होमगार्ड रामपाल सिंह , पी आर डी जवान छत्रपाल व क्षेत्रीय सम्मानित व्यापारी हरिशंकर रस्तोगी सर्राफ , भरत रस्तोगी , अंशुल अग्रवाल , बबली , हरिओम शर्मा , नरेश रस्तोगी , अनमोल रस्तोगी , राजेश यादव , सत्येंद्र कुमार शर्मा आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहे ।
यह बैठक सोमवार देर शाम आयोजित की गई ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com