तहसील में हुई भाकियू चढूनी गुट की मासिक पंचायत
बिल्सी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की मासिक पंचायत बुधवार को तहसील परिसर में आयोजित की गई। बाद में तहसील अध्यक्ष राम सिंह के नेतृत्व में पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा। पंचायत को संबोधित करते हुए अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष पप्पू ने कहा क्षेत्र में किसानों को यूरिया एवं डीएपी की किल्लत बनी हुई है। सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने की वजह से प्राइवेट दुकानदार कालाबाज़ारी कर रहे हैं उन पर लगाम लगनी चाहिए साथ ही सेंटरों पर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराई जाए।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि बिल्सी तहसील क्षेत्र में पशुओं में खुरपका की बीमारी फैली रही है। पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। घरेलू पशुओं के अलावा बड़ी संख्या में गोवंश गौशाला में हैं। यदि सही समय पर पशुओं का उपचार नहीं हुआ तो क्षेत्र में बड़ी संख्या में पशु मौत का शिकार हो सकते हैं। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र के गांव कुदरनी में तीन वर्ष पूर्व ओवरहैड टैंक के निर्माण के साथ पाइप लाइन बिछने के बाद भी जल आपूर्ति नहीं हो रही है। प्रशासन जनहित में जल्द कार्यवाही कर जल आपूर्ति दिलवाए। इस मौके पर संतुलित पाठक, सोमवीर, शहनशाह आलम, वीरेश, अब्दुल सलाम, रामकिशोर, बिसौली तहसील अध्यक्ष रजनेश उपाध्याय, नूरुद्दीन ठेकेदार, प्रवेंद्र ठाकुर, शैलेश कुमार, मोहम्मद नबी, उदयपाल, मीना, चरन सिंह, रहीस अहमद, बब्बू, ओमपाल, राम औतार, रणजीत, भूप सिंह, अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com