8:19 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

वज़ीरगंज- ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न -फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर हुआ उद्घाटन

,

वज़ीरगंज । मुन्ना लाल इंटर कॉलेज क्रीड़ा स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता का फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के तहसील प्रभारी विनेश मिश्रा व मंत्री सलमान खान एवं सेवानिवृत अध्यापक प्रभाकर मिश्रा ने किया । इस मौके पर एआरपी अनूप कुमार शर्मा , एआरपी राजेन्द्र शर्मा निर्णायक समिति में मौजूद रहे । कार्यक्रम के समापन पर विजयी प्रतिभागियों को पुरुस्कृत किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ हिलाल बदायूँनी ने किया ।
बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में 50 मीटर से लेकर 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता ऊंची कूद लंबी कूद खो खो कबड्डी गोला फेंक आदि का आयोजन किया गया । 50 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रावि पुसगवा से पूनम व प्रावि कोटरा रसूला से ध्रुव प्रथम रहे । 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में यूपीएस वज़ीरगन्ज से अजय व नेहा प्रथम स्थान पर रहीं । इधर गोला फेंक प्रतियोगिता में सिसैय्या से रेहान व गीता प्रथम स्थान पर रहीं । कार्यक्रम के समापन पर बीईओ दिलीप कुमार ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
एवं अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों के बौद्धिक व शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं , खेल से प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ ऊर्जा संचरण भी होती है । कार्यक्रम के अंत में विजयी प्रतिभागियों को जिला स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए शुभकामनाएं दी । खेल प्रतियोगिता में खेल प्रभारी देवशरण शर्मा अजय रघुनंदन अफ़ज़ाल आशा देवी प्रभा गौतम सुरेंद्र नेहा विजनेश कंचन पाल आदि का मुख्य सहयोग रहा । इस मौके पर शरद गुप्ता धीरज कुमार अवनीश कुमार अनुज गुप्ता बाबू खान हरिओम अशोक कुमार सरिता रानी रेणु सिंह किरण जायसवाल इक़तिदार अहमद राहुल शर्मा अजयपाल फैसल प्रवीण गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.