5:39 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

“बांझ कहकर विवाहिता को घर से धक्के देकर मारपीट कर किया बाहर*

#विवाहिता से मायके से ₹500000 ना लाने पर दोबारा घर में प्रवेश करने पर जान से मार देने की थी धमकी#
“पीड़िता के पिता ने पति सहित सात लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज ”
सहसवान (बदायूं) थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गडोलिया पट्टी तासौल निवासी
मुमतियाज पुत्र मुख्तयार ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री रजीना की शादी थाना कोतवाली क्षेत्र के ही ग्राम जोनरा निवासी अबू तालिब पुत्र अखलाक के साथ लगभग 5 वर्ष पूर्व 10 लाख रुपए खर्च करके की थी शादी के बाद से ही अबू तालिब के परिवार के नंदोई पुत्र समीर नंदोई नफीस नंद नसरीन जेठ आर्य पुत्र अखलाख जेठानी अर्शी पत्नी आरिफ निवासी ग्राम ने एक राय होकर मेरी पुत्री रजीना का उत्पीड़न शुरू कर दिया समय-समय पर मारपीट करने लगे तथा उस पर आरोप लगाया तू बांझ है तेरे कभी बच्चे नहीं होंगे तू अपने पिता से कह कि वह ₹500000 की तत्काल व्यवस्था करें अगर वह ऐसा ना करते हैं तो तू इस घर में नहीं रहेगी मैंने पैसे देने से इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर 10 दिसंबर 2025 को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करते हुए घर से धक्के देकर बाहर कर दिया तथा धमकी दी कि अगर दोबारा घर में प्रवेश किया तो तुझे जान से मार देंगे।
पीड़ित पिता के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने उपरोक्त अपराध संख्या 508 धारा 85, 115/2,351/3,3/5,3/4 मैं दर्ज कर घायल पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा है!

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.