5:40 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

लड़ाई झगड़े में चले लाठी डंडे एक युवक को किया गंभीर रूप से घायल

सहसवान (बदायूं) सुबहाना पत्नी राशिद निवासी मोहल्ला पठानटोला सहसवान पुलिस को प्रार्थना पत्र दे कर अवगत कराया हैं

घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। सुबहाना अपने घर के बाहर झाडू लगा रही थी। तभी मोहल्ले का ही पडोसी अमन पुत्र नफीस अहमद निवासी मोहल्ला पठानटोला थाना सहसवान सुबहाना को गंदी गंदी गालियां देने लगा। गाली की आवाज सुनकर सुबहाना का जिठौत अयान पुत्र शाहिद घर से निकल कर आ गया और उसने सुबहाना को गालियां देने का विरोध किया तो अमन अपने घर से डंडा लेकर आ गया और अयान से झगडा करने को आमादा हो गया। तभी सुबहाना और अयान भाग कर घर में घुस गये। उसी दौरान अमन और उसकी बहन सोनी पुत्री नफीस अहमद, मां सायरा पत्नी नफीस अहमद व पिता नफीस अहमद पुत्र अली अहमद निवासी मोहल्ला पठानटोला थाना सहसवान लाठी डंडे लेकर सुबहाना के घर में अंदर घुस कर आ गये और सुबहाना के जिठीत अयान को घेर लिया और उसे एकराय होकर लाठी डंडों से बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। सुबहाना ने अपने जिठौत को बचाने का प्रयास किया तो अमन सुबहाना से भी झगडा करने को आमादा हो गये। चीख पुकार पर मोहल्ला पडोस के लोग दौडे और उस घटना को देखा और बदमाशों को ललकारा। अमान ने सुबहाना और जिठौत अयान को जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये।सुबहाना के जिठौत अयान के सिर में खुली व शरीर में जगह जगह चोटें आई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.