5:43 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुआ विवाद

सहसवान (बदायूं) सहसवान कोतवाली नगर की मोहल्ला हरना तकिया की है जहां शादी का खाना चल रहा था जिसमें गर्म तंदूरी रोटी मांगने को लेकर दो पक्ष में मारपीट शुरू हो गई।

आपको बता दें यह घटना सहसवान कोतवाली नगर के मोहल्ला हरना तकिया स्थित एक मैरिज हॉल की है जहां आयोजित शादी समारोह के दौरान हुई बताया जा रहा है कि गर्म तंदूरी की रोटी मांगने को लेकर विवाह शुरू हुआ जो बाद में मारपीट में बदल गया पीड़ित ने पुलिस को थी तहरीर में बताया कि सरसोता रोड पर स्थित मैरिज हॉल में दावत के लिए गया था इसी दौरान मोहल्ला हरना तकिया निवासी रिजवान, रयान, सलमान और इमरान ने अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी पीड़ित द्वारा गाली गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीटा। घटना की तहरीर दोनों पक्षों ने थाने में जाकर दी है वहीं

सहसवान कोतवाल प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया की दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है मामले की जांच जारी है जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

/रविशंकर

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.