8:27 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

मुडियाः ई रिक्शा और बाइक की भिडंत में युवक गंभीर रूप से घायल

मुडियाः सोमवार को देर शाम मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर मुड़िया धुरेकी व भटपुरा के बीच ग्राम सैंडोला के पास ई रिक्शा और बाइक की जोरदार भिडंत हो गई जिसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने घायल बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया। बताया जाता है कि जनपद संभल के थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के ग्राम गुरसारी निवासी अमित कुमार पुत्र इतवारी लाल.सोमवार देर शाम बिसौली की तरफ आ रहा था तभी बिसौली की ओर से जा रहा ई रिक्शा की मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे मुड़िया धुरेकी व भटपुरा के बीच में ग्राम सैंडोला के पास जोरदार भिडंत हो गई जिसमें बाइक सवार अमित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस 108 की मदद से घायल अमित कुमार को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया है जहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा घायल अमित का उपचार किया जा रहा है वहीं घायल अमित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.