4:57 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

तेज़ रफ़्तार एंबुलेंस की टक्कर से भैंस की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

बिल्सी । बदायूं जिले के बिल्सी थाना क्षेत्र के अंबियापुर गांव मे एक तेज रफ्तार एंबूलेंस की टक्कर से एक भैंस की
मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणो
में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर बिल्सी पुलिस्
मौके पर पहंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
अंबियापर निवासी देवराज इंद्र ने जानकारी देते हए
बताया कि आज सोमवार शाम उनकी पत्नी राजकुमारी
अपनी भैंस को घर लेकर जा रही थीं। सडक पार करते
समय एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने भैंस को जोरदार
टक्कर मार दी,जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई।
भैंस की मौत से ग्रामीणों में भारी गुस्सा देखा गया
बिल्सी पलिस के उपनिरीक्षक संजीव कमार ने बताया
कि एंबुलेंस को पकडने के लिए एक टीम गठित कर दी
गई है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.