बुक कीपर एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ
आसफपुर ( बदायूं ) – दीनदयाल अंत्योदय योजना – राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एच एस जी बुक कीपर एम – 1 विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय, वीरपाल सिंह के निर्देशन में चलाया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक वी पी सिंह , सहायक प्रशिक्षिका शशि वाला , शिवानी ने सभी महिला प्रतिभागियों को विषय से संबंधित अवश्य जानकारी जुटाई ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंतर्जनपदीय संभल जिले के विकास खंड बनिया खेड़ा की लगभग 35 समूह पुस्तक लेखक महिलाओं ने प्रतिभाग लिया ।
यह कार्यक्रम 29 नवंबर 2025 से 01 दिसंबर 2025 तक चलाया गया
इस कार्यक्रम में विकास खंड बनिया खेड़ा क्षेत्र के गांव वैरनी , पथरा तारापुर , मौलागढ़ , फतेपुरडाल , मै थरा , मुम्रेजपुर आदि गांव से आई रीना देवी , गीता शर्मा , उर्मिला , संगीता , कमलेश , सीमा , शीतल , शाहिस्ता , नीलम , उषा यादव , सोमवती ,पूजा , सोनेश यादव , सुमन, कमला देवी आदि मौजूद रहीं
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह 👏👏
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com