9:11 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

निर्धारित लक्ष्य के अनुसार SIR कार्य पूर्ण होगा – एसडीएम बिल्सी

बिल्सी । SDM बिल्सी प्रेमपाल सिंह ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार SIR कार्य पूरा होगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार SIR का कार्य पूरे जोर-शोर से चल रहा है।
क्षेत्र के सभी BLO अपनी स्वेच्छा और ऊर्जा से कार्य कर रहे हैं,किसी पर दबाव नहीं है। 6-7 BLO को नियत समय से पहले कार्य पूरा करने पर सम्मानित किया जा चुका है।
SDM ने कहा—SIR से किसी को डरने की आवश्यकता नहीं, किसी का वोट अनावश्यक नहीं कटेगा। मतदाताओं से अपील—4 दिसंबर का इंतजार न करें,दो-तीन दिन में इनोमरेशन फॉर्म भरकर BLO को उपलब्ध कराएं। निर्वाचन आयोग के अनुसार केवल 4 दिसंबर तक जमा होने वाले फॉर्म ही ड्राफ्ट रोल में शामिल होंगे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.