पंजाबी चौक स्थित श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल बदायूं के प्रांगण में दिनांक 24-11-25 को हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया जिसमें विद्यालय के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह जी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी के इतिहास के बारे में कहानी के रूप में विस्तार से बताया कि किस तरह से गुरुजी ने हिंदू धर्म की रक्षा करने के लिए दिल्ली के चांदनी चौक में अपना बलिदान दिया था। इसके उपरांत विद्यालय की शिक्षिका कुमारी परमीत कौर ने बच्चों से इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे तथा सही उत्तर देने वाले बच्चों को विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सम्मानित किया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल जी ने भी बच्चों को गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी के इतिहास के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com