6:54 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

भारतीय किसान यूनियन असली ने गन्ना के बकाया भुगतान को लेकर कुनार में आंदोलन किया

सलारपुर बदायूं भारतीय किसान यूनियन असली ने गन्ना के बकाया भुगतान को लेकर कुनार बदायूं में एक उग्र आंदोलन किया जिसका संचालन हरीश पटेल ने किया और अध्यक्षता सूरजपाल सिंह ने की तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव वकील साहब ने कहा कि जनपद के अंदर यदु शुगर मिल पर किसानों के गन्ना का 20 करोड रुपए से ज्यादा बकाया है लेकिन मिल मालिक किसानों का पैसा देना नहीं चाह रहे हैं यदु शुगर ने बर्ष 2025 2026 का गन्ना खरीद चालू कर दी लेकिन किसानों को एक लालसा देकर रखा है कि शीघ्र ही बकाया गन्ने का भुगतान कराया जाए जिससे किसान अपना गन्ना लेबर से छुलवा सके समय से गन्ना का भुगतान नहीं होता है तो किसान मजदूर को पैसा कहां से देगा बच्चों की फीस कहां से देगा जीवन के और खर्च कहां से क्या करेगा किसानों को केसीसी पर ब्याज देना पड़ रहा है लेकिन किसानों को उसके गन्ने का मूल भी नहीं मिल पा किसानों के गन्ने का ब्याज तो कोई और खा रहा है लेकिन किसान फिर भी कर्जदार होता जा रहा है हमारे प्रधानमंत्री जी का कहना है कि किसानों की आय दुगनी होगी क्या इसी तरह से किसानों की आए दुगनी होगी हर जगह किसानों का शोषण हो रहा है तो आय दुगनी कैसे हो जाएगी जिला अध्यक्ष केपीएस राठौर ने कहा की 2014 से यदु शुगर मिल यह बादे करती आ रही है की इस बार सुधरने का मौका दो भोला भाला किसान हर बार मिल मालिकों की बात मानता है और गन्ना दे देता है कब तक यह अपनी गलती को सुधरेंगे और किसानों का शोषण करेंगे अगर तीन दिनों के अंदर किसानों का पूरा भुगतान नहीं किया तो संगठन ब जनपद बदायूं के गन्ना किसान जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पर उग्र आंदोलन करके जिला गन्ना अधिकारी का घेराव करेंगे मेरी प्रशासनिक अधिकारियों से एक बार फिर निवेदन है की तीन दिनों के अंदर गन्ने का भुगतान मय ब्याज के दिलबाया जाए अन्यथा किसान संगठन एवं जनपद के गन्ना किसान मिलकर एक उग्र आंदोलन करेंगे इस आंदोलन के दौरान किसी तरह की कोई क्षति होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी निम्नलिखित पदाधिकारी ने सहभागिता निभाई सूरजपाल सिंह हरीश पटेल हरबंस पटेल जसवीर सिंह यादव पूनम गुप्ता कमल गुप्ता राजपाल सिंह अशोक सिंह प्रताप सिंह मुनेंद्र सिंह रक्ष पाल सिंह पटेल शशांक पटेल नीरज कुमार गजेंद्र सिंह राहुल कुमार अभिषेक पटेल नरेश पाल सिंह अरविंद कुमार हरेंद्र सिंह राजपाल सिंह राम सिंह देवेंद्र सिंह जगदीश सिंह मचकेंद्र सिंह कांत सिंह सुरेंद्र सिंह छोटेलाल संजीव कुमार राजेंद्र सिंह रणवीर सिंह धर्मेंद्र सिंह अरविंद सिंह शशांक पटेल सुगंध पटेल सुभाष पटेल रजत पटेल हिमांशु पटेल संजय सिंह जेपी सिंह मोहन सिंह विजेंद्र सिंह अवधेश सिंह वेदपाल सिंह नरेश सिंह आलोक सिंह अनूप कुमार हरबंस सिंह गिरीश सिंह राजेश सिंह सम्राट सिंह कालू सिंह अखिलेश पटेल अवनीत पटेल अतुल पटेल प्रदेश कुमार नरेश सिंह नरेश सिंह शेर सिंह प्यारेलाल

विज्ञापन एक्सप्रेस