6:55 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

टनकपुर-अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन के फेरों में विस्तार, 30 दिसंबर किया गया

बदांयू 22 नवंबर।

रेलवे ने टनकपुर – अछनेरा एक्सप्रेस ट्रेन का 30 दिसंबर तक चलने को विस्तार कर दिया है।
ट्रेन संख्या 05062/05061 टनकपुर-अछनेरा विशेष गाड़ी के फेरों को 30 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
यह ट्रेन टनकपुर से तड़के 4:35 बजे चलकर खटीमा, पीलीभीत होते हुए सुबह 6:05 बजे भोजीपुरा, 6:22 बजे इज्जतनगर, 06:45 बजे बरेली सिटी, 6:57 बजे बरेली जंक्शन आएगी।
वापसी में, 05061 अछनेरा-टनकपुर विशेष गाड़ी अछनेरा से दोपहर 3:50 बजे चलकर शाम 7:35 बजे बदायूं, 8:37 बजे बरेली जंक्शन, नौ बजे बरेली सिटी, 9:20 बजे इज्जतनगर, 9:38 बजे भोजीपुरा आएगी और रात 11:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी। काफी समय से चल रही इस ट्रेन को पहले मथुरा छावनी तक चलाया जाता था, फिर अछनेरा तक विस्तार किया गया, इन लाइन की सबसे सुपर ट्रेन को कई बार टुकड़ों में विस्तार दिया गया है, जबकि इस सवारी गाड़ी को पहले ही नियमित कर देना चाहिए। क्योंकि काफी संख्या में लोग वृंदावन में ठाकुर जी के दर्शन को जाकर इसी से वापस आ जाते हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस