6:02 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

बदायूं – दीपक गोयल द्वारा आज के गौ आश्रम स्थलों की औचक निरीक्षण

सदस्य गौ सेवा आयोग उत्तर प्रदेश दीपक गोयल द्वारा आज बदायूं के गौ आश्रम स्थलों की औचक निरीक्षण किया निरीक्षण का प्रारंभ सदस्य द्वारा विकासखंड आसफपुर की औरछी गौशाला जहां पर सभी व्यवस्थाएं सही थी हरा चारा खिलाएं जाने हेतु संबंधित ग्राम प्रधान एवं सचिव को निर्देशित किया और सहभागिता योजना में गोवंशों की सहभागिता बढ़ाने जाने हेतु संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ दीप वार्ष्णेय को निर्देशित किया निरीक्षण के क्रम में डामरी गौशाला का निरीक्षण किया और दामिनी गौशाला को स्वयंसेवी समूह से चलने कहा गया निरीक्षण के अगले क्रम में माननीय सदस्य जी द्वारा बिसौली विकासखंड की नगर पालिका बिसौली द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण किया गौशाला में भूसे के स्थान पर धान का भूसा खिलाया जा रहा था जिसको तत्काल हटाकर गेहूं का भूसा खिलाए जाने हेतु निर्देशित किया तथा एक पशु मौके पर बीमार था जिसे तत्काल अलग कमरे में स्थानांतरित की जाने हेतु संबंधित को निर्देशित किया विकास खंड बिसौली की एक हादसा गौशाला कवि निरीक्षण किया जिसमें संबंधित ग्राम प्रधान को हरा चारा खिलाएं जाने हेतु कहा गया तथा संबंधित ग्राम प्रधान एवं अधिशासी अधिकारी बिसौली को एक सप्ताह के अंदर अपनी व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने हेतु निर्देशित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.