6:00 am Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

जरीफनगर में युवक खेत से लापता , परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप

बदांयू 21 नवंबर।

जरीफनगर थाने के के मलिकपुर बिचौला गांव में जमीनी विवाद के चलते एक युवक लापता हो गया है। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है, और पुलिस जांच में जुटी हुई है।

युवक का नाम देवेंद्र उर्फ मन्नू है, जो 40 वर्ष का था।
वह अपने खेत पर मेंथा की फसल की निराई करने जा रहा था, तभी लापता हो गया।
परिजनों का आरोप है कि उसके गांव के कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है।
जरीफनगर थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया ज़मीन का विवाद हे, मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस