5:50 pm Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

वजीरगंज में मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया जागरूक

वजीरगंज में मिशन शक्ति के अंतर्गत किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से की पूंछताछ

उत्तर प्रदेश शासन के ‘मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0’ के तहत पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूक करना है।

पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह के निर्देश पर, वजीरगंज थाने की मिशन शक्ति टीम ने सड़क पर अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों की जांच की। इस टीम में महिला उपनिरीक्षक भी शामिल थीं।

अभियान के दौरान, टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी। इनमें डायल-112, हेल्प लाइन 181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, सी.एम. हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102, एंबुलेंस सेवा-108 और साइबर हेल्पलाइन-1930 शामिल हैं।

इसी क्रम में, सभी थानों की एंटी रोमियो और मिशन शक्ति टीमों ने भी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों पर जागरूकता अभियान चलाया। इन टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को पैम्फलेट वितरित कर महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया और अनावश्यक घूम रहे लोगों से बातचीत की।

मिशन शक्ति अभियान के तहत, थाना वजीरगंज की एंटी रोमियो टीम ने प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, स्कूलों और पार्कों में चेकिंग की। इस दौरान संदिग्ध या अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस