बिसौली। विशेष गहन पुनरीक्षण “एसआईआर” को लेकर उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने गांव लक्ष्मीपुर में ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में अवश्य जोड़ा जाए, ताकि कोई भी योग मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। उन्होंने सभी बीएलओ को निर्देशित किया कि वह प्रत्येक घर पहुंचकर मतदाता सूची की जांच करें और नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें। वहीं जहां मतदाता का स्थानांतरण हो गया है या मृत्यु हो चुकी है, वहां नाम हटाने की प्रक्रिया पूरी सावधानी से की जाए। एसडीएम राशि कृष्णा ने ग्रामीणों से अपील की कि वह विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करें। एसआईआर की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक का वितरण कर रहे हैं।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com