7:33 pm Wednesday , 22 July 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में मिला अधेड़ का शव,परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बिसौली । बिसौली कोतवाली क्षेत्र के हर्रायापुर मोड़ पर एक अधेड का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप
लगाते हुए कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने
शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अलाऊआ गांव निवासी कल्लू पुत्र राजाराम ने पुलिस क
दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर 2025 को दयाराम
और राजाराम (पूत्रगण मदनलाल, निवासी बगरैन, थाना
वजीरगंज) बाइक से आए थे। वे मतक हाकिम पुत्र राजाराम को अपने साथ ले गए। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने हाकिम पर पर्स चोरी का आरोप
लगाकर उसके साथ मारपीट की और फिर जहरीला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर दी।
आरोप है कि हत्या के बाद आरोपियों ने रात में हाकिम
के शव को हर्रायापुर मोड़, बिसौली कोतवाली क्षेत्र में
फेंक दिया। इस मामले में बिसौली इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव का
पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी
है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.