8:23 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

आसफपुर – अवैध रूप से चलाए जा रहे डंपर पर खनन अधिकारी ने की विधिक कार्यवाही

आसफपुर ( बदायूं ) – उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के मुताबिक जिले के खनन अधिकारी खनन माफियाओं पर कानूनी शिकंजा कसने को बेहद चौकन्ने हैं ।
हाल ही खनन अधिकारी ने अपनी सक्रियता के चलते आसफपुर से बिसौली मार्ग पर धड़ल्ले से चल रहे बेलगाम डंपरों पर ताबड़तोड़ विधिक कार्यवाही की है ।
बीते मंगलवार को सुबह खनन अधिकारी ने अपनी टीम के साथ एक डंपर चालक पर आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में चालान काटकर स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया ।
खनन अधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रूप से चल रहे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.