बिसौली। विद्युत वितरण खंड तृतीय कार्यालय पर बिजली विभाग द्वारा आयोजित मेगा कैंप में चार लाख बीस हजार रुपए के राजस्व की वसूली की गई।
शनिवार को दूसरे दिन अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में लगे कैंप में आए उपभोक्ताओं के 41 बिलों का निस्तारण किया गया। सात उपभोक्ताओं के यहां खराब मीटर बदले गए तथा टीम द्वारा बार बार नोटिस देने के बाद भी बिजली बिल जमा न करने वाले 55 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी बिसौली अमित कुमार, उपखंड अधिकारी आसफपुर सौरभ सैनी, जेई मो. मियां कुरैशी, दिलीप सिंह, गौरव सक्सेना, उमेश, नवीन, मोहसिन, जितेंद्र, अयाजउद्दीन आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com