बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में एक सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए इस गीत ने भारत की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह गीत आज भी एकता स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। इस अवसर पर सुधाकर शर्मा, मनोज कुमार, राकेश कुमार शर्मा, आनन्द सिंह, कामेन्द्र सिंह, विनोद कुमार, हरदीप सिंह, रेनू कुमारी, शिवानी, अंशिका, अमित पाराशरी, आशीष, मुनेन्द्र, वरुण, नितिन, रंजीत, सुनील आदि उपस्थित रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com