बिसौली । बिसौली कोतवाली क्षेत्र के अजनावर गांव में युवक दीवार तोड़ते समय छत से गिर गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव अजनावर निवासी प्रेमनारायण पुत्र कन्हाई लाल आज सुबह करीब 11:30 बजे अपने घर की दीवार तोड़ रहे थे,तभी छत से पैर फिसलने की वजह से वह नीचे गिर गए,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने 108 एंबुलेंस को कॉल कर घायल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर के दिया।

badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com