।
बदांयू 5 नवंबर।
बदांयू के मिनी कुंभ मेला ककोडा के मेले में कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से स्नान शुरू हुआ और अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ।
ककोडा गंगा मेले में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बुधवार तड़के चार बजे से ही गंगा स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रशासन के अनुसार अब तक दो लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गंगा में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
महिला और पुरुष दोनों ही श्रद्धालु हर हर गंगे के जयघोष के साथ स्नान, दान और पूजन में लीन दिखे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बड़ी संख्या में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी घाटों और मुख्य मार्गों पर तैनात हैं। भीड़ प्रबंधन के लिए कादरचौक समेत प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त की गई है।
पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाते हुए उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है। ताकि भीड़ में किसी तरह की अव्यवस्था न हो। दोपहर बाद श्रद्धालुओं के लौटने का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। प्रशासन की ओर से लगातार लाउडस्पीकर से दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।



ककोडा में गंगा किनारे लगा ऐतिहासिक मेला 28 नवंबर से शुरू हो गया था जबकि विधिवत शुरुआत 4 नवंबर को हवन पूजन के साथ हुई थी। मेले का बुधवार को कार्तिक पूर्णिमा पर मुख्य स्नान के बाद 12 नवंबर को समापन होगा। पिछले कई दिनों से लोग गंगा किनारे तंबू बनाकर रह रहे है जिससे में गंगा किनारे तंबुओं का शहर बस गया है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com