5:06 pm Sunday , 2 August 2026
BREAKING NEWS

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ककोड़ा मेला गंगा घाट पर तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

*जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा ककोड़ा मेला गंगा घाट पर तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।*

आज दिनांक 04-11-2025 को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश कुमार राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा गंगा तट पर लगने वाले विख्यात ककोड़ा मेला का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण कर दिनाँक 05-11-2025 को कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले गंगा स्नान व ककोड़ा मेला की तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। मेले को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ द्वारा डियूटीरत समस्त अधि0/कर्म0गण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान एडीएम (ई) – श्री अरूण कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी ककोड़ा श्री अशोक कुमार तथा अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

विज्ञापन एक्सप्रेस