।
अधिशासी अभियंता कार्यालय पर एसडीओ को दिया ज्ञापन।
उझानी बदांयू 4 नवंबर।
योगी सरकार देश में सबसे महंगी बिजली देकर जनता को लूट रही है।स्मार्ट मीटर के जरिये भाजपा सरकार बिजली उपभोक्ताओं की जेब काटने का काम कर रही है। कांग्रेसी बिजली बिल के नाम पर आम जनता का शोषण नहीं होने देंगे।
उक्क्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के खिलाफ उझानी बिजलीघर पर कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कहीं।
कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस अध्यक्ष बबलू सैफी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अधिशासी अभियंता कार्यालय विद्युत वितरण खंड चतुर्थ पर प्रदर्शन किया और स्मार्ट मीटर के बहाने बिजली उपभोक्ताओं के शोषण के विरुद्ध आवाज उठाई। इस दौरान एसडीओ को अधिशासी अभियंता को संबोधित ज्ञापन दिया गया जिसमें उझानी में बिजली उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगाने की मांग की गई।
बबलू सैफी ने कहा कि उझानी में तीन हजार से अधिक उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।सभी का बिजली बिल पहले से कई गुना अधिक आ रहा है। पहले से मंहगाई और बेरोजगारी की मार झेल रहे आम आदमी की कमर भारी बिजली बिल से टूट चुकी है।

कांग्रेस पार्टी जनता का शोषण नहीं होने देगी।स्मार्ट मीटर बन्द नहीं हुए तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला सचिव पुत्तन यादव,प्रदीप यादव, नवनीत यादव , सब्लू अल्वी, डॉ0 खलील ,आरिफ अंसारी , भारत विश्वकर्मा , सुरेंद्र सिंह , असद सैफी ,दल सिंह , विष्णु, प्रकाश ,सत्यवीर समेत दर्जनों कांग्रेसी मौजूद रहे।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com