उघैती (बदायूं) घनी बस्ती के बीच से ओवरलोड मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रालियां जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मिट्टी की सप्लाई को रोकने की मांग की है।वहीं ग्रामीणों ने मिट्टी से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका भी व्यक्त की है। पूरा मामला उघैती थाना क्षेत्र के खितौरा गांव का है जहां बीते 8 दिन से एक भट्ठा संचालक की मनमानी के चलते ओवरलोड मिट्टी उठान का कार्य जोरों पर चल रहा है। मिट्टी उठाने का कार्य पिछले आठ दिन से बिना रोक टोक के लगातार दो दर्जन से अधिक ट्रैक्टर ट्राली के जरिए हो रहा है।लगातार चल रहे ट्रैक्टरों की आवाजाही से घनी बस्ती के बाशिंदे परेशान हैं वहीं मैन मार्केट के दुकानदारों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए ओवरलोड मिट्टी ट्राली रोकने की मांग की है।मिट्टी लदी ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के चलते मुख्य मार्ग पर कीचड़ जैसे हालात बन गए हैं।वहीं रोड पर गहरी गड्ढे हो गए हैं जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।गांव के ही योगेश कुमार, हर्षित, नरेंद्र, संजीव,प्रिंस, ओंकार, दिनेश, पवन गुप्ता, राजीव कुमार, महेश भारद्वाज,डाल सिंह,राकेश शर्मा,बुधपाल, सहित दर्जनों ग्रामीणों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
badaunexpress.com badaunexpress.com | www.badaunexpress.com
