6:00 am Thursday , 23 July 2026
BREAKING NEWS

पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

बिसौली। कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेस 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। वहीं कोतवाली क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले स्थान पर एंटी रोमियो टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें संदिग्ध मानते हुए उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। पुलिस इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। उन्होंने बालिकाओं और महिलाओं को यह समझाया कि अगर कोई भी व्यक्ति उन्हें मानसिक या शारीरिक रूप से परेशान करता है तो उन्हें चुप नहीं रहना चाहिए। श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि सरकार की नीति बहुत सख्त है। इसका मतलब है कि ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें सजा दिलाई जाएगी। इस दौरान एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया, महिला हेड कांस्टेबल प्रियंका, पीआरडी रीना, पीआरडी राज लक्ष्मी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.